2023 : गिरदावरी ऑनलाइन राजस्थान (Girdawari Report Rajasthan), जमाबंदी नकल कैसे निकालें | धरा - khasra rbaas

 

 गिरदावरी ऑनलाइन राजस्थान (Girdawari Report Rajasthan), जमाबंदी नकल कैसे निकालें | धरा - khasra rbaas


नमस्कार साथियों! Emitra Help Blog पर आपका हार्दिक स्वागत, अभिनंदन है। आज की इस ब्लॉग पोस्ट में हम राजस्थान के किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा कर रहे हैं। जो किसानों के लिए उपयोगी तो है ही साथ ही इस जानकारी को पढ़कर किसान अपना समय व पैसे बिना व्यय किए ही अपने खेत की फसल गिरदावरी प्राप्त कर सकते हैं। 


 विषय सूची


अक्सर किसान अपनी फसल गिरदावरी प्राप्त करने के लिए तहसील और पटवारी के चक्कर काटते है लेकिन समय पर उन्हें गिरदावरी नहीं मिलती है। मैं भी किसान परिवार से ताल्लुक रखता हूं, मैंने देखा है अधिकतर किसान गिरदावरी प्राप्त करने के लिए पटवारी की जेब गर्म करते हैं। इसके उपरांत भी भूमि गिरदावरी/जमाबंदी प्राप्त करने के लिए उन्हें निर्धारित दिन तहसील/पटवारी के पास चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन अब राजस्थान सरकार ने अनपढ़ किसानों को सहूलियत देते हुए राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न कार्यों को ऑनलाइन करने का काम किया है। अब हम मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से मात्र 5 मिनट में अपनी भूमि पर बोई फसल की गिरदावरी/जमाबंदी ऑनलाइन निकाल सकते हैं। इस पोस्ट में अपने खाता संख्या से कैसे फसल गिरदावरी निकालें के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी साझा की गई है आप इन आसान से स्टेप को फॉलो करके अपनी जमाबंदी/गिरदावरी डाउनलोड कर सकते हैं। 


गिरदावरी ऑनलाइन राजस्थान 2023 : कैसे ऑनलाइन देखें एवं डाउनलोड करें 

Step 1: 

 सर्वप्रथम प्रथम राजस्व विभाग द्वारा संचालित धरा पॉर्टल पर लॉगइन करें। 

गिरदावरी ऑनलाइन राजस्थान (Girdawari Report Rajasthan), जमाबंदी नकल कैसे निकालें | धरा - khasra rbaas


Step 2:

धरा-गिरदावरी पॉर्टल विजिट करते ही मुख्य इंटरफेस फेस पर फसल गिरदावरी नकल प्राप्ति हेतु आवेदक से आवश्यक जानकारी यथा जिला, तहसील, गांव, फसल और संवत् व खाता संख्या का चुनाव/भरने को कहा गया है जिन्हें सही सही प्रविष्ट करें।

नोट: फसल में 3 ऑप्शंस खरीब, रबी और जायद दे रखें हैं अपने फसल के अनुसार विकल्प का चयन करें।

गिरदावरी ऑनलाइन राजस्थान : आवश्यक जानकारी भरें


Step 3: 

जिला, तहसील, गांव फसल और संवत् व खाता संख्या का चुनाव करने के बाद आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

Rajasthan Girdawari Online :


Step 4:

जैसे ही आप आगे बढ़ें पर क्लिक करेंगें वेबसाइट पर आपकी फसल गिरदावरी प्रदर्शित होगी। साथ ही डाउनलोड करने का विकल्प भी आएगा। आप डाउनलोड करें पर क्लिक कर अपनी फसल गिरदावरी ऑनलाइन डाउनलोड कर लें। 

ऑनलाइन गिरदावरी डाउनलोड


Step 5:

डाउनलोड की गई फाइल को ई-मित्रा के माध्यम से प्रिंट करवाकर अपने पास सुरक्षित रख लें अगर किसी आवश्यक कार्य हेतु प्रयुक्त करना चाहते हैं तो इसे आप पटवारी से प्रमाणित (हस्ताक्षरित) करवा लें। 

प्रिंट गिरदावरी


गिरदावरी नकल ऑनलाइन 2023 : Important Details


Rajasthan Girdawri Report Online
Organization Name राजस्व विभाग 
Portal Nameधरा-गिरदावरी 
Girdawari Chargeशून्य (0)
Official WebsiteClick Here
गिरदावरी नकल ऑनलाइन 2023

इस प्रकार इस ब्लॉग पोस्ट में हमने स्टेप बाई स्टेप जाना कि किस प्रकार घर बैठे-बैठे ही हम अपनी जमीन की फसल गिरदावरी ऑनलाइन डाउनलोड कर प्रिंट सकते हैं। आशा है यह जानकारी आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी। खसरा गिरदावरी, जमाबंदी राजस्थान से संबंधित अगर आप हमें कोई सुझाव, शिकायत या प्रश्न पुछना चाहते हैं तो टिप्पणी बॉक्स में टिप्पणी अवश्य लिखें। इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों के साथ अवश्य साझा करें ताकि वो भी आसानी से खसरा गिरदावरी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकें।

इसे भी पढ़ें

  • राजस्थान भू-नक्शा ऑनलाइन (Rajasthan Bhunaksha Online) कैसे निकालें



0/Post a Comment/Comments