राजस्थान: सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान — आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10% बढ़ेगा

 राजस्थान: सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान — आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10% बढ़ेगा




राजस्थान: सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा ऐलान — आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 10% बढ़ेगा


विधानसभा में एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस में 1.25 लाख भर्तियां, पंचायत प्रतिनिधियों का भी मानदेय बढ़ाने की घोषणामुख्य खबर 


राजस्थान विधानसभा में शुक्रवार को एप्रोप्रिएशन बिल पर बहस के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के लिए बड़ी राहत दी। आंगनबाड़ी कर्मचारियों, मिड डे मील कुक सहित मानदेय आधारित स्टाफ का मानदेय 10% बढ़ाने की घोषणा की गई।सीएम ने सरकारी नौकरियों पर भी फोकस करते हुए 1 लाख के बजाय 1.25 लाख पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी करने का ऐलान किया। 4 लाख भर्ती संकल्प पूरा करने हेतु 1.43 लाख प्रक्रियाधीन हैं। पंचायती राज व निकाय प्रतिनिधियों (अध्यक्ष, पार्षद) का मानदेय भी अगले साल से 10% बढ़ेगा।


आंगनबाड़ी मानदेय में 10% वृद्धि का विवरण (सीएम भजनलाल शर्मा की घोषणा के अनुसार):

पदनामवर्तमान मानदेय (₹)नया मानदेय 10% वृद्धि (₹)
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता9,29310,223
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (5 वर्ष)9,73010,703
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (10 वर्ष)10,01011,011
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता10,01011,011
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (5 वर्ष)10,04811,053
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता (10 वर्ष)10,08311,091
आंगनबाड़ी सहायिका5,9246,516
मिड डे मील गुरुजी5,0005,500

0/Post a Comment/Comments