दीवाली से पहले हरियाणा में 52 लाख खातों में 4470 करोड़ ट्रांसफर, लाडो लक्ष्मी की 13वीं किस्त जारी

 दीवाली से पहले हरियाणा में 52 लाख खातों में 4470 करोड़ ट्रांसफर, लाडो लक्ष्मी की 13वीं किस्त जारी


दीवाली से पहले हरियाणा में 52 लाख खातों में 4470 करोड़ ट्रांसफर, लाडो लक्ष्मी की 13वीं किस्त जारी
दीवाली से पहले हरियाणा में 52 लाख खातों में 4470 करोड़ ट्रांसफर, लाडो लक्ष्मी की 13वीं किस्त जारी


सीएम नायब सैनी ने 21 योजनाओं के तहत लाभार्थियों को दी आर्थिक राहत, कर्मचारियों-पेंशनर्स के डीए में 3% बढ़ोतरी का ऐलान


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त समेत 21 योजनाओं के तहत 52 लाख 21 हजार 83 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 4,470 करोड़ 77 लाख रुपये जारी किए। चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली और आगामी पर्वों की बधाई दी।


लाडो लक्ष्मी में 222 करोड़ जारी

लाडो लक्ष्मी योजना की 13वीं किस्त में 10 लाख 59 हजार लाभार्थी बहनों-बेटियों के खातों में 222 करोड़ 52 लाख रुपये डाले गए। इसके साथ ही अब तक योजना की 13 किस्तों में कुल 2,689 करोड़ 15 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। योजना का दूसरा चरण 17 सितंबर से शुरू हो चुका है, जिसमें वार्षिक आय सीमा बढ़ाकर 1 लाख 80 हजार रुपये की गई है।


पेंशन, गैस सब्सिडी और दयालु योजना

15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 35 लाख 26 हजार 358 लाभार्थियों को 1,135 करोड़ 21 लाख रुपये वितरित किए गए। हर घर हर गृहणी योजना में सितंबर माह की गैस सिलेंडर सब्सिडी के रूप में 6 लाख 5 हजार बहनों के खातों में 24 करोड़ 25 लाख रुपये भेजे गए। दयालु योजना के तहत 5,429 परिवारों को 202 करोड़ 99 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई।

गांवों और शहरों के लिए अनुदान

राज्य वित्त आयोग की पहली और दूसरी किस्त के तहत ग्रामीण विकास के लिए 1,158 करोड़ रुपये 22 जिला परिषदों, 143 पंचायत समितियों और 6,230 ग्राम पंचायतों के खातों में जारी किए गए। शहरी विकास के लिए नगरपालिकाओं को 1,727 करोड़ 80 लाख रुपये दिए गए।

कर्मचारियों के डीए में 3% बढ़ोतरी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के महंगाई भत्ते व महंगाई राहत में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2026 से लागू होगी, जिससे डीए/डीआर की दर 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है। इसका लाभ लगभग 2 लाख 78 हजार नियमित कर्मचारियों और करीब 2 लाख 60 हजार पेंशन भोगियों को मिलेगा।


धान खरीद में किसानों को 9,880 करोड़

प्रदेश में 29 सितंबर से 278 मंडियों में धान की खरीद शुरू हो चुकी है, जो 15 नवंबर तक चलेगी। कॉमन धान 2,441 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए धान 2,461 रुपये प्रति क्विंटल की एमएसपी दर से खरीदा जा रहा है। 5 नवंबर तक 48 लाख मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें से 43 लाख मीट्रिक टन की खरीद हो चुकी है और 2 लाख 88 हजार 102 किसानों को 9,880 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

सीएम सैनी ने मधुमक्खी पालन को भी मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल करने की घोषणा की। इसके तहत पालकों को प्रति कॉलोनी/बॉक्स केवल 50 रुपये प्रीमियम देना होगा और 6 लाख 25 हजार रुपये तक का बीमा क्लेम मिल सकेगा।


0/Post a Comment/Comments