यूपीएससी सीएसई 2020 टॉपर शुभम कुमार जीवन परिचय | UPSC TOPPER 2020 SHUBHAM KUMAR BIOGRAPHY

 यूपीएससी सीएसई 2020 टॉपर शुभम कुमार जीवन परिचय | UPSC TOPPER 2020 SHUBHAM KUMAR BIOGRAPHY

यूपीएससी सीएसई 2020 टॉपर शुभम कुमार जीवन परिचय | UPSC TOPPER 2020 SHUBHAM KUMAR BIOGRAPHY


UPSC CSE 2020 Topper : बिहार के कटिहार से संबंध रखने वाले IITN Shubham Kumar ने देश की सर्वोच्च सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 के परिणामों में प्रथम स्थान हासिल किया। UPSC CSE 2019 में भी सुभम कुमार ने 290 अंक हासिल की थी।


24 सितंबर को संघ लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा 2020 का परिणाम जारी किया था। जारी किए गए परिणाम में बिहार के शुभम कुमार ने टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मूलतः बिहार के कटिहार का रहने वाला शुभम कुमार भविष्य में प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में अपनी सेवाएं देंगे।


सुभम कुमार जीवन परिचय


शुभम कुमार का जन्म कटिहार, बिहार के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। इनके पिता देवानंद सिंह स्थानीय ग्रामीण बैंक में प्रबंधक के पद पर पदस्थ है। 


सुभम कुमार : शिक्षा

शुभम कुमार ने वर्ष 2012 में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण की और वर्ष 2014 में 12वीं कक्षा भी उत्तीर्ण की। इसके पश्चात शुभम आईआईटी मुंबई से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।


 आईआईटी बॉम्बे से की बीटेक

देशभर में यूपीएससी सीएसई 2020 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शुभम कुमार आईआईटी बॉम्बे के छात्र रहे हैं। शुभम कुमार आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक पास आउट है। शुभम कुमार के पिता देवानंद सिंह स्थानीय ग्रामीण बैंक में बतौर प्रबंधक सेवाएं दे रहे हैं।


तीसरे अटेम्प्ट में किया यूपीएससी टॉप

शुभम का यह तीसरा प्रयास था। पहले प्रयास में यूपीएससी सीएसई परीक्षा असफल हुए परंतु शुभम ने असफलता से निराश होकर तैयारी छोड़ी नहीं बल्कि दुगनी मेहनत से तैयारी कर दूसरे प्रयास में 290 वी रैंक हासिल करने में सफल रहे। शुभम ने अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए कड़ी मेहनत के बलबूते पर इस वर्ष संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा में देश भर में 1st रैंक प्राप्त की।


यूपीएससी सीएसई 2020 में टॉप थ्री में 2 लड़कियां

यूपीएससी सीएसई 2020 में टॉप थ्री में दो लड़कियों ने बाजी मारी। बिहार के शुभम कुमार प्रथम स्थान पर रहे वहीं दूसरे व तीसरे स्थान पर मध्य प्रदेश की बेटी जागृति अवस्थी व अंकिता जैन रही। एमएनआईटी भोपाल से बीटेक (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) पास आउट जागृति अवस्थी महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर भी रही। 


इस प्रकार हमने इस ब्लॉग पोस्ट में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 के टॉपर शुभम कुमार के जीवन परिचय, आयु, शिक्षा, रैंक आदि के बारे में जाना आशा है यह है जानकारी आपके लिए रुचिकर व उपयोगी सिद्ध होगी।


0/Post a Comment/Comments