WazirX App क्या है, कैसे डाउनलोड करें, Account बनाएं और Trading करें | CryptoCurrancy exchange platform India

 WazirX App क्या है, इसे कैसे डाउनलोड करें, Account बनाएं और Trading करें | CryptoCurrancy exchange platform India


नमस्कार दोस्तों e-mitra Help Blog पर आपका हार्दिक स्वागत है। साथियों आज की पोस्ट जानकारी की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। आज की पोस्ट में हम WazirX App क्या है, डाउनलोड कैसे करें, अकाउंट कैसे बनाएं, इससे Trading कैसे करें  आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा करेंगे।


वर्तमान समय में विश्व भर में प्रचलित मुद्रा से दूर लोगों के अब नई मुद्रा CryptoCurrancy के प्रति रुझान देखने को मिल रहे हैं। क्रिप्टोकरंसी से मिल रहे अत्यधिक रिटर्न्स के चलते हर देश लोग के लोग इसमें भाग्य अजमाने लगे हैं। बात करें सबसे अधिक रिटर्न्स देने वाली क्रिप्टोकरंसी की तो  इसमें सबसे ऊपर Bitcoin, Dogecoin का नाम आता है।


CryptoCurrancy के बारे में आप और हम प्रायः सुनते रहते हैं लेकिन क्रिप्टोकरेंसी आखिर कैसे खरीदते और बेचते हैं यह हम में से कुछएक लोगों को ही पता है। इससे मिलने वाले अत्यधिक का रिटर्न के चलते बिटकॉइन लेना तो चाहते हैं लेकिन कैसे लेना है, किस प्लेटफार्म पर यह मिलता है और Bitcoin में ट्रेंडिंग कैसे कर सकते हैं इन सब के बारे में हमें जानकारी नहीं होती। अगर आपको भी इसके बारे में जानकारी लेनी है तो आप सही जगह पहुंचें है आपकी तलाश अब खत्म हुई! आज हम इसी के बारे में जानकारी साझा कर रहे हैं।

 

WazirX App क्या है, कैसे डाउनलोड करें, Account बनाएं और Trading करें | CryptoCurrancy exchange platform India

क्रिप्टोकरंसी की दुनिया में WazirX एक जाना माना नाम है। आखिर WazirX क्या है?  क्या आप इसके प्रयोग के बारे में जानते हैं अगर नहीं तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको बताते हैं।



WazirX App क्या है?


वजीरएक्स ऐप ( WazirX): क्रिप्टोकरंसी की दुनिया में एक जाना पहचाना और विश्वसनीय प्लेटफार्म है। यह भारत में सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज प्लेटफार्म के रूप में जाना जाता है। वजीरएक्स ऐप Peer to Peer transaction पर कार्य करता है। अगर आप भारत के रहने वाले हैं और क्रिप्टोकरंसी में Investment करना चाहते हैं तो WazirX App आपके लिए उचित प्लेटफार्म है।

वजीरएक्स ऐप पर आप Bitcoin, Ripple, Ethereum, Litecoin, Dogecoin और अन्य सभी प्रकार की क्रिप्टोकरंसी खरीदे या बेचे सकते हैं इसके साथ ही यह आपको ट्रेंडिंग करने का अवसर भी प्रदान करता है जिससे आप अधिकतम रिटर्ंस पा सकते हैं।



WazirX के Owner कौन है? इसका Head Office कहां है

भारत में क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में उभर कर सामने आए वजीरएक्स ऐप को 3 लोगों ने मिलकर बनाया है। जिनके नाम निश्चल शेट्टी, समीर मास्टर और सिद्धार्थ मेनन है। भारत के सबसे व्यस्ततम शहर में से एक Mumbai में WazirX का Head Office (Wazirx Office Address) स्थित है।


क्या WazirX Safe है और यह कैसे काम करता है?

हां! क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज का यह अद्वितीय प्लेटफार्म उपयोग की दृष्टि से सुरक्षित हैं। दरअसल WazirX Peer-to-Peer Transaction पर कार्य करता है। इसका एक Escrow System होता है। साधारण शब्दों में कहूं दो लोगों अथवा पार्टियों के मध्य मुद्रा स्थांतरित होने तक यह मुद्रा मुल्य अपने पास रखता है।

वजीरएक्स का उपयोग करके कोई भी पार्टी किसी दूसरे व्यक्ति को मुद्रा हस्तांतरण में धोखा नहीं दे सकती क्योंकि WazirX मुद्रा पेमेंट को तब तक रिलीज नहीं करता जब तक की ट्रांजैक्शन पुरा न हो जाए। दोनों पार्टियों के मध्य क्रिप्टो मुद्रा का के लेन-देन का प्रोसेस पूर्ण होने के पश्चात वजीरएक्स की तरफ से क्रिप्टोकरंसी को रिलीज कर दिया जाता है। इस सुरक्षित प्रक्रिया के प्रयोग से वजीरएक्स के उपयोग से उपभोक्ता को धोखा होने की संभावना न के बराबर रहती है।


WazirX App को कैसे डाउनलोड करें और Account कैसे बनाएं?

वजीरएक्स ऐप को डाउनलोड करना बिल्कुल आसान है इसे आप अपने एंड्राइड मोबाइल से गूगल प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जिस प्रकार आप अपने फोन में अन्य पेमेंट्स ऐप (Paytm, Google pay, Phone Pe) इंस्टॉल कर अकाउंट बनाते हैं उसी प्रकार आप आसानी से वजीरएक्स ऐप में अपना अकाउंट बना सकते हैं।


वजीरएक्स ऐप को डाउनलोड करने और अपना खाता बनाने के लिए निम्नलिखित चरणों का अनुसरण करें


Step 1:

सर्वप्रथम आप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाएं और सर्च बॉक्स में WazirX App लिखकर सर्च करें। सर्च करते ही आपको ऊपर ही ऊपर यह है पर दिखाई देगा जिसे अब तक का 5 मिलियन से लोगों ने डाउनलोड कर उपयोग में लिया है। आप अभी इसे इंस्टाल करें।

Step 2:

इंस्टॉलेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात ऐप को खोलने पर आपको Sign Up का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करें।

Step3:

जैसे ही आप Sign Up पर क्लिक करेंगे एक नया इंटरफ़ेस आपकी स्क्रीन पर खुलेगा जहां आपसे कुछ आवश्यक जानकारियां यथा

 Email, Password आदि भरने को कहा जाएगा जिन्हें सही-सही भरें। अगर आपके पास रेफरल कोड है तो उसके सामने दिए गए बॉक्स में अवश्य भरें। जानकारी के नीचे दिए गए वजीरएक्स ऐप को यूज़ करने की टर्म्स एंड कंडीशन पढ़कर चेक मार्क करें और अंत में Sign Up बटन पर क्लिक करें।

 

Step 4:

संपूर्ण जानकारी सही-सही भर कर जैसे ही आप Sign Up बटन पर क्लिक करेंगे आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपके पास आवेदन के वेरिफिकेशन हेतु आवेदन करते समय दी गई ईमेल आईडी पर एकदम मेल प्राप्त होगा। इस समय ल्को मेल को खोलकर वेरीफिकेशन लिंक पर क्लिक कर वजीरएक्स ऐप वेरीफिकेशन प्रक्रिया को पूर्ण करें।

Step 5:

ई-मेल वेरिफिकेशन करने के पश्चात आपको अपने मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा। दिए गए निर्धारित कॉलम में अपने 10 अंकीय मोबाइल नंबर टाइप करें और Send OTP ऑप्शन पर Click करें। आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर आपको एक OTP प्राप्त होगा जैसे निर्धारित कॉलम में प्रविष्ट कर OK बटन पर क्लिक कर करना है। ऐसा करने पर आपका मोबाइल नंबर भी वेरीफाई हो जाएगा।

Step 6:

ईमेल और मोबाइल वेरीफिकेशन के पश्चात आपको WazirX App KYC को पुरा करना है । वजीरएक्स ऐप पर केवाईसी करने के लिए आपके पास पैन कार्ड आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या होने अनिवार्य है। उपरोक्त जानकारी दिए गए कॉलम में सही-सही भर कर अपलोड करें और Submit पर Click करें।

Step 7: 

संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण करने के पश्चात WazirX की तरफ से आपका वेरीफिकेशन होगा जिसमें लगभग 24 से 48 घंटे का समय लगता है। अगर आवेदन प्रक्रिया मैं किसी भी विसंगति के कारण आपका आवेदन त्रुटिपूर्ण दिखाया जाता है तो आपको एक बार पुनः अपनी जानकारी सही-सही भर कर एप्लीकेशन सबमिट करना होगा जिसके पश्चात आपका अकाउंट वजीरएक्स की तरफ से वह एक्टिव कर दिया जाएगा। आपका अकाउंट रिव्यु होने के पश्चात आप WazirX Login कर पाएंगे। 😍


 

क्या WazirX का कोई crypto coin है

हां! वजीरएक्स खुद भी क्रिप्टोकरंसी कॉइन संचालित करता है जिसका नाम WRX Coin है। वजीरएक्स के इस कॉइन को WazirX Token के रुप मे इस्तमाल किया जाता है। WazirX Coin Price के बारे में बात करें तो वर्तमान में इसका मूल्य लगभग ₹65 भारतीय रुपयों (INR) के बराबर है। उपभोक्ता इसका उपयोग आसानी से कर सकते हैं। क्रिप्टो करेंसी की खरीद-फरोख्त के लिए WazirX India में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।



Wazirx Customer Number क्या है?

 Wazirx company द्वारा अपने उपभोक्ताओं की समस्याओं के सुलभ समाधान हेतु कस्टमर केयर नंबर जारी किए गए है। अगर आपको WazirX Platform इस्तेमाल करते समय कोई समस्या का सामना करना पड़ता है या Wazirx App Issue आता है तो आप कंपनी के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

  • Wazirx Customer Care : 0124-6124101/0124-4189201
  • Wazirx Toll Free :1800-309-4449 

   


Coinswitch App और Wazirx App में कौन सी ऐप है बेस्ट?

 Cryptocurrency exchange platform के रूप में दोनों ऐप बेस्ट है। फिर भी अगर आपको क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है तो आप Coinswitch App का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के बारे में जानकारियां तो आपको WazirX App का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर चार्ज की बात करें तो CoinSwitch अपने ग्राहक से withdraw और Deposit Charge वसूल नहीं करता है लेकिन Transaction Charges के तौर पर उपभोक्ता को लगभग एक से 2% तक चार्ज कॉइनस्वीच को भूगतान होता है वहीं WazirX Charges चाय के तौर पर हमेशा ग्राहक से 0.2 प्रतिशत ही Transaction Charge वसूल करता है।


WazirX App पर कौन कौन सी क्रिप्टोकरेंसी उपलब्ध है?

वजीरएक्स एपपर लगभग 100 से अधिक क्रिप्टोकरंसी उपलब्ध हैं जिनमें से मुख्य निम्नलिखित है।


  1.  WazirX App
  2.  Bitcoin
  3. Litecoin
  4.  Ethereum
  5.  Ripple
  6.  Dogecoin
  7.  Atom
  8.  1 Inch
  9.  Stellar
  10.  Bitcoin Cash
  11.  Polkadot
  12.  Binance
  13.  Shiba Inu
  14. WRX Token

 WazirX App पक दी गई क्रिप्टोकरंसी के अतिरिक्त और भी कई क्रिप्टोकरंसी आप खरीद या बेच सकते हैं अथवा ट्रेंडिंग कर सकते हैं। 



>FAQ

Q: वजीरएक्स ऐप क्या है?

Ans: वजीरएक्स ऐप भारत का लोकप्रिय क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज प्लेटफॉर्म है जहां कोई भी क्रिप्टोकरंसी खरीद अथवा बेच सकता है।

 

Q: वजीर एक्स ऐप को किसने बनाया है?

Ans: वजीर एक्स ऐप के निर्माता निश्चल शेट्टी, समीर मास्टर और सिद्धार्थ मेनन हैं।


Q:वजीरएक्स कब लाॅन्च किया गया?

Ans:  सन् 2018 


Q:  WazirX किस देश देश का प्रसिद्ध क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज प्लेटफार्म है?

Ans: भारत में क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंज के लिए प्रसिद्ध प्लेटफॉर्म वजीरएक्स है।

 

Q: वजीर एक्स कॉइन का नाम क्या है?

Ans: WRX Coin


इस प्रकार इस से ब्लॉग पोस्ट में हमनें WazirX App, इसे डाउनलोड करने, Account बनाने और ट्रेंडिंग करने के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी साझा की है। निश्चित ही यह जानकारी आपके लिए उपयोगी व ज्ञानवर्धक होगी। अगर आप हमसे वजीरएक्स ऐप के बारे में कोई शिकायत समस्या अथवा जानकारी साझा करना चाहते हैं तो टिप्पणी बॉक्स में टिप्पणी अवश्य लिखें। इस पोस्ट को अपने उन दोस्तों के साथ अवश्य शेयर करें जो क्रिप्टोकरंसी में इन्वेस्ट करना चाहते हैं।


नवीनतम अपडेट के लिए बने रहें e-mitra Help Blog के साथ

0/Post a Comment/Comments